Site icon Bhagwa Sanatan Times

भरे बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

रुड़की:(जीशान मलिक)भरे बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले शातिरों पर हरिद्वार पुलिस ने सटीक प्रहार किया है। कोतवाली रुड़की पुलिस ने जानलेवा फायरिंग के दो आरोपियों को तमंचा, कारतूस और बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।

बीती 3 मई 2026 को गुलशेर पुत्र जमील निवासी ग्राम बिझौली, मंगलौर ने कोतवाली रुड़की में तहरीर दी थी। आरोप था कि 4 लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया। तहरीर पर मु0अ0सं0 174/2026 दर्ज कर विवेचना उ0नि0 सुभाष जखमोला को सौंपी गई।

घटना का संज्ञान लेते हुए SSP हरिद्वार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। SP ग्रामीण के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में टीम गठित हुई। सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 4 मई 2026 को कलियर रोड नहर पटरी गुमटी के पास से 2 आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

1. आसिफ पुत्र आजाद, निवासी कस्बा बरला मुजफ्फरनगर उ.प्र., हाल पता ग्राम तेलीवाला थाना गंगनहर रुड़की, उम्र 22 वर्ष

2. साकिब पुत्र रियाजुल, निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर रुड़की, उम्र 20 वर्ष।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK17 R-8724 स्प्लेंडर बरामद की है।

हरिद्वार पुलिस ने साफ किया है कि अपराध की राह चुनने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। भरे बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस टीम में व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी, उ0नि0 सुभाष जखमोला, हे0का0 वीरेश खत्री, हे0का0 नूर अहमद, हे0का0 कमल, का0 इतेन्द्र ध्यानी व का0 शूरवीर शामिल रहे।

Exit mobile version