
भगवानपुर:(जीशान मलिक) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 8 माह से फरार चल रहे नाबालिग के अपहरण के आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार 28 फरवरी 2026 को वादी की तहरीर पर थाना भगवानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर को बरामदगी के निर्देश दिए थे।
एसपी ग्रामीण और सीओ भगवानपुर के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई की।दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी आदिश पुत्र आबिद निवासी ग्राम पुहाना, थाना भगवानपुर, उम्र 20 वर्ष को आजाद नगर, थाना भिवाड़ी, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मुकदमे में धारा 87, 64(2)(ड) बीएनएस व 5(ठ)/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
उप निरीक्षक सुनील पन्त, हे.का. अरविन्द तोमर, म.का. अनुपमा।

