हरिद्वार:(जीशान मलिक) थाना भगवानपुर पुलिस टीम के द्वारा आरोपी शमशेर पुत्र बुन्दु नि0 ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 8.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ मिर्जा कांटे से सिकरोडा गांव की तरफ खेत मे से पकड़ा गया था।
आरोपी से पूछताछ में उक्त स्मैक को गजनफर उर्फ गज्जू पुत्र इदरीश निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार से खरीदना बताया गया।
तत्पश्चात वांछित आरोपी को पकडने के लिये टीम गठित की गई थी|
गठित टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अपराधी की तलाश/गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किये जा रहे थे।
उक्त क्रम में दिनांक 10/02/2025 को थाना भगवानपुर पुलिस टीम उपरोक्त वांछित अपराधी की तलाश/गिरफ्तारी हेतु ग्राम तेज्जुपुर थाना भगवानपुर क्षेत्र व सम्भावित स्थानों मे मामूर थे ,तो पुलिस टीम को सूचना मिली उक्त सूचना के आधार वांछित आरोपी गजनफर उर्फ गज्जू पुत्र इदरीश निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को टेम्पू स्टेण्ड तेज्जपुर से पकड़ा गया।
नाम पता आरोपी
1-गजनफर उर्फ गज्जू पुत्र इदरीश निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार।
पुलिस टीम
1-उ0नि0 देवेन्द्र सिंह चौहान
2-कांनि0मौ0 अजीज

