Site icon Bhagwa Sanatan Times

बीएचईएल हरिद्वार को राजभाषा में मिला अति विशिष्ट पुरस्कार, लगातार तीसरे साल प्रथम स्थान

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीएचईएल हरिद्वार इकाई को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान योजना 2025-26 के तहत हरिद्वार इकाई को बड़ी इकाई (क एवं ख क्षेत्र) वर्ग में “अति विशिष्ट पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।हरिद्वार इकाई ने लगातार तीन वर्षों तक प्रथम स्थान पर रहकर यह पुरस्कार हासिल किया है।

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान हरिद्वार इकाई के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार को यह पुरस्कार प्रदान किया।पुरस्कार वितरण के बाद अपने संबोधन में मूर्ति ने सभी पुरस्कृत इकाइयों को बधाई दी और कहा कि “हिंदी में काम करना आत्म गौरव का विषय है।”

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसका श्रेय हरिद्वार इकाई की समस्त विभागीय राजभाषा समितियों और सभी कर्मचारियों को दिया। इस अवसर पर बीएचईएल निदेशक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version