Site icon Bhagwa Sanatan Times

बारिश की झड़ी से थमी मेले की रफ्तार, पानी में डूबा पिरान कलियर का मेला बाजार 

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स के दौरान शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने मेले की रौनक पर पानी फेर दिया। बारिश के चलते पिरान कलियर के मुख्य बाजार से लेकर मेला बाजार तक जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों और बाजारों में पानी भर जाने से जायरीन, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश का सबसे ज्यादा असर मेला ग्राउंड पर देखने को मिला, जहां उर्स के अवसर पर झूले, सर्कस और अन्य मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। मेला मैदान में पानी भरने से पूरा ग्राउंड जलमग्न हो गया। कई स्थानों पर कीचड़ और पानी जमा होने के कारण लोगों का आवाजाही करना भी मुश्किल हो गया। बारिश के चलते मेले में आने वाले जायरीनों की संख्या और बाजारों की रौनक पर भी असर पड़ा।

मुख्य बाजार, मेला बाजार और आसपास के रास्तों पर जलभराव के कारण दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। दुकानों के सामने पानी जमा होने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं, मेला ग्राउंड में लगे झूलों और सर्कस के आसपास पानी भरने से संचालकों की चिंता बढ़ गई है। बारिश का पानी नहीं निकलने से कई जगहों पर स्थिति बेहद खराब नजर आई।उर्स के दौरान बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग हिस्सों से जायरीन पिरान कलियर पहुंचते हैं। ऐसे में लगातार बारिश और जलभराव ने व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी है। जायरीनों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो मेला क्षेत्र में आवागमन और ज्यादा मुश्किल हो सकता है।

स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है, ताकि उर्स में आने वाले जायरीनों को परेशानी से बचाया जा सके और मेले की रौनक दोबारा लौट सके। फिलहाल बारिश के बाद पिरान कलियर का मेला क्षेत्र पानी से घिरा हुआ नजर आ रहा है और उर्स की चहल

Exit mobile version