Site icon Bhagwa Sanatan Times

बस 0.5 मीटर दूर है खतरा! भिमगोडा बैराज पर मंडरा रहा है खतरे का साया?

बस 0.5 मीटर दूर है खतरा! भिमगोडा बैराज पर मंडरा रहा है खतरे का साया?

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

7 अगस्त 2025 — भिमगोडा बैराज पर गुरुवार शाम 4:00 बजे नदी का जलस्तर 292.50 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 293.00 मीटर से थोड़ा नीचे और खतरे के स्तर 294.00 मीटर से काफी नीचे है। इस समय बैराज से कुल जल प्रवाह 1,58,047 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो कि नदी में आने वाले जल प्रवाह के बराबर है, जिससे बैराज की स्थिति पूरी तरह संतुलित बनी हुई है।

वहीं, पी.यू.जी.सी., ई.जी.सी. और डी.सी.एन.डी. तीनों ही नहरों में जल प्रवाह फिलहाल शून्य दर्ज किया गया है, यानी जल का कोई डायवर्जन नहीं किया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि वर्तमान में सारा पानी सीधे नदी मार्ग से आगे प्रवाहित हो रहा है।

जल स्तर पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी सूचनाओं पर भरोसा करें।

Exit mobile version