Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्तराखंड: गंगा-यमुना सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पर

देहरादून:(चीफ एडिटर) राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र SEOC द्वारा जारी दैनिक जलस्तर एवं बाढ़ पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश की कई प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ोतरी पर है। केंद्रीय जल आयोग और हिमालयी गंगा मण्डल से मिली सूचना के आधार पर सुबह 8 बजे की स्थिति जारी की गई है।रिपोर्ट के मुताबिक कई जगहों पर नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच रही हैं:

– भागीरथी: उत्तरकाशी में जलस्तर 1120.20 मीटर दर्ज, खतरे का स्तर 1123.0 मीटर है। देवप्रयाग में भी बढ़त 457.16 मीटर

– अलकनंदा: श्रीनगर में जलस्तर 532.78 मीटर, यहां 32.2 मिमी बारिश दर्ज

– मंदाकिनी: गगनगर का जलस्तर 799.50 मीटर पर स्थिर

– गंगा: हरिद्वार में जलस्तर 291.10 मीटर, खतरे का निशान 293.0 मीटर। ऋषिकेश और देवप्रयाग में भी बढ़त

– काली: धारचूला में 888.50 मीटर, जौलजीबी में 604.15 मीटर – दोनों जगह बढ़ोतरी.वहीं बद्रीनाथ, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा का जलस्तर घटा है।

– हरिद्वार भीमगोड़ा बैराज: जलस्तर 290.90 मीटर, डिस्चार्ज 45927 क्यूसेक

– ऋषिकेश लक्ष्मणझूला बैराज: जलस्तर 335.40 मीटर, डिस्चार्ज 57669 क्यूसेक

– डोईवाला आसन बैराज: डिस्चार्ज 28192 क्यूसेक

– यमुना डाकपत्थर बैराज: जलस्तर 452.93 मीटर, डिस्चार्ज 60901 क्यूसेक

SEOC ने रिपोर्ट की प्रति मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन सचिव, NDRF, NDMA और संबंधित विभागों को भेज दी है। नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।पिछले 24 घंटे में श्रीनगर में 32.2 मिमी और देवप्रयाग में 59.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश का अनुमान जताया है, जिसके चलते प्रशासन ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है।

Exit mobile version