Site icon Bhagwa Sanatan Times

बनभूलपुरा में नए थाने की नींव रखी गई, IG कुमाऊं व SSP नैनीताल ने किया भूमि पूजन

बनभूलपुरा में नए थाने की नींव रखी गई, IG कुमाऊं व SSP नैनीताल ने किया भूमि पूजन

नैनीताल, 30 मई — बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। IG कुमाऊं रेंज रिद्धिम अग्रवाल एवं एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने गुरुवार को बनभूलपुरा में प्रस्तावित नए थाने के निर्माण कार्य का शुभारम्भ भूमि पूजन के साथ किया।

इस भूमि को गत वर्ष उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस विभाग को आवंटित किया गया था, जिसमें थाना स्थापित किए जाने की घोषणा की गई थी। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड तथा एसएसपी नैनीताल के प्रयासों से निर्माण संबंधी सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं, और निर्माण कार्य अब आरंभ होने जा रहा है।


इस अवसर पर IG रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि नया थाना न केवल अपराध नियंत्रण में सहायक होगा, बल्कि आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान तथा बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। यह थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और उपद्रवी तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से निर्मित किया जा रहा है।

 

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित समस्त उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और जनता से सहयोग की अपील की।

स्थानीय नागरिकों में भी इस पहल को लेकर उत्साह देखा गया, जिसे वे क्षेत्र में सुरक्षा और शांति की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव मान रहे हैं।

Exit mobile version