उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया रोवर्स-रेंजर्स शिविर का निरीक्षण और भूमि पूजन
देहरादून, विवेक नेगी भगवा सनातन टाइम्स
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तराखंड द्वारा आयोजित 7वें राज्य स्तरीय रोवर्स-रेंजर्स बेसिक एवं एडवांस्ड कोर्स के छठे दिन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भारत स्काउट्स गाइड्स उत्तराखंड के पदेन अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत ने शिविर स्थल का निरीक्षण किया और भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने सर्व धर्म प्रार्थना में भी भाग लिया और प्रशिक्षु शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
प्रथम सत्र में प्रोफेसर सत्येन्द्र ने व्यवहार विश्लेषण (Transaction Analysis) विषय पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, एडवोकेट बीरेन्द्र कुमार और मंगल सिंह गढ़वाल ने प्रतिभागियों को मचान और मंकी ब्रिज निर्माण का प्रशिक्षण दिया।
मंत्री डॉ. रावत ने इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों से भेंट कर ट्रांसफर संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर भारत स्काउट्स गाइड्स उत्तराखंड के उपाध्यक्ष एवं उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक ए.एस. उनियाल, प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राम सिंह नेगी, हैडक्वार्टर कमिश्नर डी.पी. भारती, बी.पी. मंडोला सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
शिविर में राज्यभर के विभिन्न महाविद्यालयों से आए 51 प्रोफेसर प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर से आए शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।
शिविर में डॉ. आबिदा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रेणु देवी, डॉ. संगीता रावत, डॉ. तबस्सुम जहान, डॉ. सुनीता मेहता, डॉ. पूजा, डॉ. नीलम, डॉ. शीतल देसवाल, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. विद्या कुमारी, डॉ. दर्शन सिंह मेहता, डॉ. किरण बाली, डॉ. दीपक चन्द सहित अनेक शिक्षाविदों की उपस्थिति रही।
शिविर का उद्देश्य रोवर्स-रेंजर्स को नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और कौशल विकास की दिशा में प्रशिक्षित करना है। यह प्रशिक्षण सत्र प्रदेश में युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

