Site icon Bhagwa Sanatan Times

बड़ी खबर:सन ऑफ सरदार मूवी क़े फेमस एक्टर मुकुल देव का निधन, 54 की उम्र में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली:(ज़ीशान मलिक)24 मई का दिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद रहा। फिल्मों और टेलीविजन का जाना-माना चेहरा मुकुल देव का आज निधन हो गया है,54 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस ली. मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहे, ये जानने के बाद उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।एक्टर करीबी दोस्त विंदू दारा भी जताया गया शॉक।

शाम पांच बजे दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

मुकुल के बड़े भाई राहुल देव ने उनके अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ राहुल देव ने लिखा, “हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे भाई मुकुल देव का कल रात नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी बेटी सिया देव हैं। उनके भाई-बहन रश्मि कौशल, राहुल देव और उनके भतीजे सिद्धांत देव उन्हें बहुत याद करेंगे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे होगा।”

Exit mobile version