Site icon Bhagwa Sanatan Times

बड़ी खबर:देहरादून में गैस एजेंसी के मालिक की हत्या

देहरादून:(जीशान मलिक)सेना के कर्नल के बेटे अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना तिब्बती मार्किट और परेड ग्राउंड के पास हुई, जहां से पुलिस मुख्यालय मात्र 500 मीटर दूरी पर है।

अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के मालिक थे और परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आए थे। वापसी में जाते समय स्कूटी सवार दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी।

हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version