Site icon Bhagwa Sanatan Times

फर्जी सूचना देकर सार्वजनिक शांति भंग करने पर युवक गिरफ्तार

दिनांक 01.02.26 को श्री रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान अजय नामक व्यक्ति द्वारा डायल 112 पर हथियार लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा शोभायात्रा को रोकने संबंधी सूचना दी गई, जिस पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और जांच करने पर सूचना असत्य पाई गई| मौके पर उपस्थित उक्त व्यक्ति शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था तथा सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहा था, समझाने के बावजूद

उसके मरने-मारने पर उतारू होने के कारण पुलिस द्वारा उसे धारा 170 B.N.S.S. के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया| गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अजय पुत्र रकम सिंह, निवासी ग्राम महेशरा, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष है| कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक तरुण कुमार, कांस्टेबल सुमित कुमार एवं कांस्टेबल बलवीर सिंह रहे।

Exit mobile version