Site icon Bhagwa Sanatan Times

प्रेस क्लब हरिद्वार के नवनिर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार में प्रेस क्लब हरिद्वार के नवनिर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज के हित में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि आम नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है। उन्होंने 2027 के कुंभ को दिव्य और भव्य ढंग से आयोजित करने का आश्वासन दिया।

निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पूरी महाराज ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि 2027 का कुंभ मुख्य सचिव के नेतृत्व में दिव्य और भव्य ढंग से आयोजित होगा।

“नवनिर्वाचित पदाधिकारी…

अध्यक्ष:धर्मेंद्र चौधरी,महासचिव:सूर्यकांत बेलवाल,उपाध्यक्ष:दीपक मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, सचिव:कुलभूषण शर्मा, जोगेंद्र सिंह मावी,कोषाध्यक्ष:काशीराम सैनी।

Exit mobile version