Site icon Bhagwa Sanatan Times

ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब में नए सदस्यों का भव्य स्वागत 

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि.) में संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नए पत्रकारों को सदस्यता प्रदान की गई। स्वागत कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने नव-सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन की एकता और पत्रकार हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया गया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष बाबर खान ने कहा कि ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सभी पत्रकारों से पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर सक्रिय रहेगा।

उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी एकजुटता ही संगठन की ताकत है। प्रेस क्लब पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के साथ उनके व्यावसायिक और सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा। नए सदस्यों के जुड़ने से पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।नव-सदस्यों ने क्लब का आभार व्यक्त करते हुए निष्पक्ष एवं जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सचिव नौशाद अली, अमित वर्मा, शिवकुमार पाठक, दानिश कुरैशी, सागर ठाकुर, अभिषेक कश्यप सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नव-सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Exit mobile version