Site icon Bhagwa Sanatan Times

प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए जिलाधिकारी ने किया राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)जनपद हरिद्वार में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बड़ा कदम उठाते हुए पाँच राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है।

आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुचारु राजस्व व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन अधिकारियों को एक तहसील से दूसरी तहसील में भेजा गया है।

स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:

• अनिल गुप्ता व रमेश चन्द्र – तहसील हरिद्वार से लक्सर

• संजय कुमार – तहसील हरिद्वार से भगवानपुर

• आदेश कुमार – तहसील रूड़की से हरिद्वार

• ओमप्रकाश – तहसील भगवानपुर से रूड़की

इसके साथ ही, राजस्व परिषद उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त आठ राजस्व उपनिरीक्षकों को पदोन्नत कर राजस्व निरीक्षक बनाया गया है। इनमें से तीन को उद्यमसिंह नगर और नैनीताल में तथा पाँच को हरिद्वार जिले में तैनाती दी गई है।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Exit mobile version