Site icon Bhagwa Sanatan Times

“प्रथम अंतरविद्यालय कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 250 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर”

ऋषिकेश:(मनन ढींगरा)उत्तराखंड कला एवं साहित्य मंच ऋषिकेश और नगरपालिका मुनि की रेती के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम अंतरविद्यालय कला प्रतियोगिता का आयोजन. नगरपालिका परिसर मुनि की रेती और मधुबन आश्रम में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में लगभग 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को नगरपालिका मुनि की रेती की अध्यक्ष नीलम बिजलवान, उत्तराखंड कला एवं साहित्य मंच के अध्यक्ष अनिल कुकरेती तथा मंच के संयोजक गोपाल भटनागर द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड कला एवं साहित्य मंच की ओर से अध्यक्ष नीलम बिजलवान को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मंच के संयोजक गोपाल भटनागर ने आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के रचनात्मक आयोजनों को मंच निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम के आयोजन में रामकृष्ण पोखरियाल, महेश चिटकारिया तथा नगरपालिका मुनि की रेती का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version