Site icon Bhagwa Sanatan Times

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य समापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य समापन

देहरादून, मनन ढींगरा

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर में दिनांक 17 अप्रैल 2025 को अंतर संकाय महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतिम दिन सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो० डी० पी० भट्ट, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

समूह नृत्य प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय ने प्रथम, गृह विज्ञान संकाय ने द्वितीय एवं कला संकाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय की अमिषा पंवार ने प्रथम स्थान, विज्ञान संकाय की साक्षी ने द्वितीय एवं कला संकाय की सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एकल गान प्रतियोगिता में गृह विज्ञान संकाय की शिवानी ने प्रथम, कला संकाय की सिमरन ने द्वितीय तथा विज्ञान संकाय की अंजलि ने तृतीय स्थान हासिल किया। नाटक प्रतियोगिता में कला संकाय प्रथम, गृह विज्ञान संकाय द्वितीय एवं विज्ञान संकाय तृतीय स्थान पर रहा।

समूह गीत प्रतियोगिता में गृह विज्ञान संकाय ने प्रथम, विज्ञान संकाय ने द्वितीय एवं वाणिज्य संकाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पारम्परिक परिधान प्रतियोगिता में गृह विज्ञान संकाय प्रथम, कला संकाय द्वितीय एवं वाणिज्य संकाय तृतीय स्थान पर रहा।

मुख्य अतिथि प्रो० डी० पी० भट्ट ने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्रो० ममता नैथानी ने लोकसंस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० वी० पी० अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की अंतर संकाय प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं कौशल दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु निर्णायक मंडल में डॉ० मंजू भंडारी, दीपमाला एवं मृणाल लिंगवाल शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ० अनीता चौहान ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो० महेन्द्र सिंह पंवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी वरिष्ठ प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह आयोजन महाविद्यालय के सांस्कृतिक जीवन में एक यादगार दिन के रूप में दर्ज हुआ।

Exit mobile version