Site icon Bhagwa Sanatan Times

पृथ्वी दिवस पर DLSA हरिद्वार का मेगा अभियान, पौधारोपण से लेकर जेल तक चली जागरूकता

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)विश्व पृथ्वी दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने मंगलवार को पूरे जिले में पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया। कार्यालय परिसर में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान से लेकर जिला कारागार, बाल गृह और यूनिवर्सिटी तक जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।

“DLSA परिसर में जज ने लगाए पौधे, चला स्वच्छता अभियान”

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज/अध्यक्ष DLSA नरेंद्र दत्त, स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष नीतू जोशी और प्राधिकरण सचिव सिमरनजीत कौर ने संयुक्त रूप से पौधे लगाकर किया। इसके बाद परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें LADCs अधिवक्ता और समस्त स्टाफ ने श्रमदान किया।

जिला जज नरेंद्र दत्त ने कहा, “पृथ्वी और पर्यावरण का संरक्षण हमारी नैतिक और विधिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है।”

“मदरहुड यूनिवर्सिटी में पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता”

DLSA के तत्वावधान में मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की के विधि विभाग और आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग में पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता हुई। सचिव सिमरनजीत कौर और कुलपति नरेंद्र शर्मा ने परिसर में पौधारोपण किया। छात्र-छात्राओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया। इस दौरान सचिव ने विधिक सहायता केंद्र का निरीक्षण कर आगे की जागरूकता गतिविधियों के निर्देश भी दिए। मौके पर विभागों के डीन, प्रोफेसर और असिस्टेंट LADC रजिया अख्तर मौजूद रहे।

“जेल और बाल गृह के बंदियों-बच्चों ने बनाए चित्र”

पर्यावरण जागरूकता के लिए जिला कारागार रोशनाबाद की एकलव्य बैरक में बंदियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। डिप्टी जेलर श्वेता और रिटेनर अधिवक्ता आकाश सिंह चौहान ने कार्यक्रम आयोजित किया।वहीं राजकीय संप्रेक्षण गृह, विशेष गृह और बाल गृह हरिद्वार में भी चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने पर्यावरण बचाने पर अपने विचार रखे। सचिव सिमरनजीत कौर ने विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि बेहतर कल के लिए हरा-भरा पर्यावरण जरूरी है। कार्यक्रम में असिस्टेंट LADC आदिल अली व स्टाफ मौजूद रहा।

इसके अलावा DLSA के PLV/अधिकार मित्रों ने भी कई स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम किए।

Exit mobile version