Site icon Bhagwa Sanatan Times

पुलिस लाइन रोशनाबाद में अधिकार मित्रों की बैठक और आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार नरेन्द्र दत्त के आदेश पर आज पुलिस लाइन्स रोशनाबाद सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों PLVs की मासिक बैठक हुई। इसके साथ ही NDRF और जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से आपदा प्रबंधन पर विशेष कार्यशाला भी आयोजित की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकार मित्रों को जुलाई माह के ‘प्लान ऑफ एक्शन’ की जानकारी दी। साथ ही राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा PLV के कार्यों के लिए जारी नई SOP के बारे में भी बताया गया।

कार्यशाला में NDRF के निरीक्षक तिरेपन सिंह रावत और उनकी टीम ने लाइव डेमो के जरिए अधिकार मित्रों को आपदा के समय बचाव और राहत कार्य समझाए। जिला आपदा प्रबंधन से मनोज कंडियाल ने टोल-फ्री नम्बर 1077 और विभाग के सहायता व जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में जिला जज नरेन्द्र दत्त ने कहा कि अधिकार मित्र इस कार्यशाला के माध्यम से सीखी गई बातों का उपयोग अपने क्षेत्रों में आपदा पीड़ितों की मदद के लिए कर सकते हैं। उन्होंने NDRF टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में डिप्टी LADCS रमन कुमार सैनी, रिटेनर अधिवक्ता उपेन्द्र दत्त शर्मा, पैनल अधिवक्ता संगीता भारद्वाज सहित लगभग 200 अधिकार मित्र उपस्थित रहे। अंत में सचिव DLSA ने सभी का धन्यवाद किया।

Exit mobile version