Site icon Bhagwa Sanatan Times

पीड़ित ने खुद की तलाश, तब जाकर सामने आया ई रिक्शा चुराने वाले का नाम

पीड़ित ने खुद की तलाश, तब जाकर सामने आया नाम

 

पिरान कलियर(रागिब नसीम) : गांव में शुक्रवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सभी को चौंका दिया। ई-रिक्शा चोरी की गुत्थी जब सुलझी, तो इसका सच सुनकर लोग दंग रह गए।

मेहवड़ कलां निवासी उम्मीद आलम की ई-रिक्शा 15 फरवरी को घर के बाहर से अचानक गायब हो गई। पहले तो लगा कि कोई जान-पहचान वाला लेकर गया होगा, लेकिन जब देर रात तक रिक्शा नहीं लौटी, तो चिंता बढ़ गई। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला।

इसी बीच, किसी ने उम्मीद आलम को एक चौंकाने वाली जानकारी दी—गांव का ही अनस उसकी ई-रिक्शा लेकर गया है! यह सुनते ही उम्मीद आलम ने पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। आखिर अनस ने ऐसा क्यों किया? क्या यह सिर्फ एक चोरी थी या इसके पीछे कोई और साजिश छिपी है? पुलिस अब हर एंगल से इस मामले की तहकीकात कर रही है।

Exit mobile version