Site icon Bhagwa Sanatan Times

गरीब परिवार का सहारा छिना! घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा चोरी, मदद के लिए आगे आएं

गरीब परिवार का सहारा छिना! घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा चोरी, मदद के लिए आगे आएं

पिरान कलियर(रागीब नसीब)थाना क्षेत्र के मेहवड़ कला गांव में एक व्यक्ति की ई-रिक्शा चोरी हो गई। पीड़ित उम्मीद आलम पुत्र  समशाद पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज करने की अपील की है।

उम्मीद आलम ने बताया कि उन्होंने अपनी ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ी की थी। शनिवार सुबह करीब 5 बजे जब वह जागे और बाहर गए तो ई-रिक्शा वहां से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन रिक्शा का कोई सुराग नहीं मिला।

उम्मीद आलम ने बताया कि यह ई-रिक्शा उनके परिवार के लिए आजीविका का एकमात्र साधन है। इसी के जरिए वह अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रिक्शा चोरी हो जाने से उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है और अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित ने लोगों से अपील की है कि इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि उनकी चोरी हुई ई-रिक्शा जल्द से जल्द मिल सके।

भगवा सनातन टाइम्स सभी पाठकों से अपील करता है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, जिससे पीड़ित की मदद हो सके और चोरी हुई ई-रिक्शा जल्द बरामद की जा सके।

Exit mobile version