
पिरान कलियर:(जीशान मलिक)कुछ दिन पहले पिरान कलियर घूमने आई थी महिला गलती से ई-रिक्शा में छूट गया था बैग.
पिरान कलियर घूमने आई फतेहगढ़ साहिब पंजाब निवासी महिला का बैग ई-रिक्शे में छूट गया था. उस बैग में महिला की दवाइयां, मोबाइल, कुछ पैसे एवं कपड़े थे जिसकी सूचना महिला ने थाना पिरान कलियर में दी थी.
काफी प्रयास करने के बाद भी जब महिला का बैग नहीं मिल पाया तो महिला अपने घर वापस लौट गई जो अपना बैग वापस मिलने की आस खो चुकी थी.
आपको बता दे कि थाना पिरान कलियर में तैनात पुलिसकर्मी सोनू कुमार द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए.कैमरों की मदद से कलियर पुलिस ने महिला का बैग ढूंढकर फतेहपुर पंजाब जाकर महिला क़ो सुपुर्द किया गया.
बैग मिलने की आस खो बैठी महिला ने बैग वापस पाकर हेड कांस्टेबल सोनू कुमार का धन्यवाद करते हुए हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई।

