Site icon Bhagwa Sanatan Times

गोद के बच्चे को बनाना चाहते थे कमाई का जरिया: कलियर अपहरण केस में विकलांग महिला ओर साथी गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) थाना पिरान कलियर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दरगाह परिसर से अपहृत 7 माह के मासूम अली रजा को 4 दिन के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। भीख मांगने के उद्देश्य से बच्चे का अपहरण करने वाले विकलांग महिला और उसके साथी को लक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 07.06.26 को कलसूम खातून निवासी बिहार, हाल निवासी कलियर दरगाह परिसर ने थाना कलियर में सूचना दी कि नमाज के दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उनके 7 माह के नाती अली रजा को दरगाह परिसर से ले गया है। मामला दर्ज होते ही एसएसपी हरिद्वार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बच्चे को तत्काल सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए।एसपी देहात व सीओ भगवानपुर के पर्यवेक्षण में CO दिव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। दरगाह परिसर, कलियर-रुड़की मार्ग, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे को गोद में लेकर जाता दिखा। साथ ही एक विकलांग महिला की वैशाखियां और अपहृत बालक की दोनों हाथों में छः-छः अंगुलियां पहचान का जरिया बनी।

इलेक्ट्रॉनिक सबूत और मुखबिर की सूचना पर 11.06.26 को लक्सर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने एक विकलांग महिला को बच्चे का इस्तेमाल कर भीख मांगते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से बच्चा अली रजा सकुशल बरामद हुआ। मौके से सह-अभियुक्त समीर उर्फ सोनू निवासी लंढौरा को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में महिला अभियुक्ता उम्र 45 वर्ष ने बताया कि वह पोलियो ग्रस्त है और समीर के साथ रहती है। खाने-कमाने का जरिया न होने पर दोनों भीख मांगते थे। कलियर दरगाह में अन्य भिखारी महिलाओं को छोटे बच्चों के साथ भीख मांगते देख उसके मन में ख्याल आया। दरगाह में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ 6-7 माह का बच्चा देखकर दोनों ने एक हफ्ते तक रेकी की और 07.06.2026 को समीर ने मौका पाकर बच्चे का अपहरण कर लिया। आरोपियों का उद्देश्य बच्चे को भीख मांगने में इस्तेमाल कर आमदनी बढ़ाना था।बच्चे को सकुशल देख नानी कलसूम खातून और परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। एसएसपी हरिद्वार ने त्वरित कार्रवाई पर पूरी पुलिस टीम की पीठ थपथपाई।

मामला: मु0अ0सं0 120/26 धारा 137(2), 139(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता।

गिरफ्तार:1. समीर उर्फ सोनू उर्फ बड़ा, 22 वर्ष 2. एक महिला अभियुक्ता, 45 वर्ष।

“पुलिस टीम में शामिल”

1- दिव्येश उपाध्याय पुलिस उपाधीक्षक प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर

2- निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी- सीओ कार्यालय भगवानपुर

3- निरीक्षक रविन्द्र शाह एसओ रुड़की

4- व0उ0नि0 राजेश बिष्ट- कोत0 कलियर

5- उ0नि0 शहजाद अली- कोत0 कलियर

6- उ0नि0 विनोद गोला (विवेचक)

7- अ0उ0नि0 अश्वनी यादव –एसओजी रुड़की

8- हे0का0 336 सोनू कुमार- कोत0 कलियर

9- हे0का0 इसरार अली- कोत0 कलियर

10- हे0कानि0 मनमोहन एसओजी रुड़की

11- कानि0 518 आबिद अली- कोत0 कलियर

12- म0कानि0 1218 सोफिया अंसारी- कोत0 कलियर

13- कानि0 राहुल कुमार – एसओजी रुड़की

14- का0 महिपाल एसओजी रुड़की

15- का0 अजय काला- एसओजी रुड़की

16- का0 वसीम खान- एसओजी हरिद्वार।

Exit mobile version