Site icon Bhagwa Sanatan Times

“पिरान कलियर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन…

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)पिरान कलियर में बुधवार की सुबह 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को निःशुल्क परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना था।

इस शिविर में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षन कराया।और इसके साथ ही ग्रामीणों ने भी परीक्षण कराया।जिसमें दवाईयां निःशुल्क दी गई।

डॉक्टर सरफराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। जहां मरीजों को मुफ्त इलाज और परामर्श दिया जाएगा।

डॉक्टर जमशेद ने लोगों को स्वास्थ के बारे में जानकारी दी। और लोगों को समझाया बीमारी का सही समय पर इलाज कराए इलाज में कताई भी लापरवाही न करे।

इसके साथ ही तालिब ACHF ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। यह विशेष स्वास्थ्य शिविर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

इस कैंप में डॉक्टर सरफराज, डॉक्टर जमशेद, डॉक्टर साजिद, नैन सिंह, बिलाल(L.T)साजिम व तालिब (ACHF)(mansi Public Health) उपस्थित रहे।

Exit mobile version