पिरान कलियर:(जीशान मलिक)पिरान कलियर में शीरमाल बनाने और बेचने वाले कारोबारियों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दरगाह प्रबंधन द्वारा किसी एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लिए गए निर्णय के कारण सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।
कलियर की जनता से अपील की गई है कि वे अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों को इस मुद्दे पर जागरूक करें और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं। “यदि आज शीरमाल बनाने वाले लोगों की आजीविका छीनी जा रही है, तो कल किसी और का नंबर भी आ सकता है। यह केवल कुछ लोगों का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के मेहनतकश लोगों के भविष्य का सवाल है।”
आरोप है कि दरगाह प्रबंधन की सांठगांठ के चलते एक पक्ष को फायदा पहुंचाया जा रहा है, जिससे सैकड़ों परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है।स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस मुद्दे पर तथ्यों को समझें और यदि किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो उसके खिलाफ शांतिपूर्ण एवं कानूनी तरीके से अपनी आवाज़ उठाएं।


