Site icon Bhagwa Sanatan Times

“पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में श्रद्धालु की जेब कटी, भीड़ ने जेबकतरे को रंगे हाथों पकड़ा-सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, मैनेजमेंट पूरी तरह फेल!

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक) दरगाह शरीफ़ जैसे पवित्र स्थल पर रविवार को उस समय भगदड़ मच गई जब दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु की जेब एक जेबकतरे ने साफ़ कर दी। भीड़ में मौजूद सतर्क श्रद्धालुओं ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा गर्मजोशी और आस्था के साथ आए श्रद्धालु अचानक उस वक्त गुस्से से भर उठे जब पता चला कि जेबकतरा धार्मिक स्थल की पवित्रता को ठेस पहुंचा रहा है। लोगों ने कोई मौका न गंवाते हुए आरोपी को पकड़कर चप्पलों और थप्पड़ों से किया इंसाफ।

मैनेजमेंट की पोल खुली:

घटना ने दरगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि ना तो गेट पर कोई सख्त चेकिंग होती है और ना ही परिसर में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड मौजूद रहते हैं।

इतनी भीड़ के बीच सीसीटीवी कैमरे:

सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय पड़े हैं,जानकारी क़े अनुसार बताया जा रहा है कि वे या तो खराब हैं उनकी मॉनिटरिंग नहीं होती।

पुलिस को दी गई सूचना, आरोपी गिरफ्तार:

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। उसका नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पहले भी ऐसी घटना कर चूका है।

श्रद्धालुओं की मांग:

सुरक्षा हो पुख्ता, मैनेजमेंट ले ज़िम्मेदारी घटना के बाद श्रद्धालुओं में गहरी नाराजगी देखी गई। लोगों ने एकजुट होकर मांग की कि दरगाह प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन मिलकर स्थायी और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करें।वरना ऐसे पवित्र स्थलों की गरिमा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा दोनों खतरे में पड़ जाएंगी।

Exit mobile version