Site icon Bhagwa Sanatan Times

कलियर में फर्जी खादिमों पर प्रशासन की पैनी नजर, लापरवाही पर कर्मचारियों की भी जवाबदेही

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)नो चंदी जुमेरात पर उमड़ने वाले जायरीनों की भीड़ को देखते हुए दरगाह प्रशासन ने कमर कस ली है। रुड़की तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने दरगाह कर्मचारियों और पीआरडी जवानों को सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए हैं।

दरगाह परिसर में फर्जी खादिमों द्वारा जियारत के नाम पर अवैध वसूली पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। वसूली करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति को तत्काल पुलिस के सुपुर्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और पीआरडी जवानों को भी स्पष्ट चेतावनी दी है कि उनकी मौजूदगी में फर्जी खादिम सक्रिय मिला तो उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

दरगाह प्रबंधक के निर्देश के बाद नो चंदी जुमेरात से पहले परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है। जायरीनों की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद दरगाह परिसर में फर्जी खादिमों और अवैध वसूली पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

Exit mobile version