Site icon Bhagwa Sanatan Times

पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में कूड़े के ढेर, सफाई व्यवस्था बदहाल 

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत साबिर पाक के आसपास सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दरगाह क्षेत्र की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे हैं, जिससे स्थानीय लोग और बाहर से आने वाले जायरीन परेशान हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार कई दिनों से कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा। कूड़े से उठ रही दुर्गंध से वातावरण दूषित हो रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बरसात में स्थिति और खराब हो गई है, क्योंकि कूड़ा पानी के साथ बहकर सड़कों और नालियों में फैल रहा है।

नगरवासियों का आरोप है कि दरगाह प्रशासन सफाई को लेकर गंभीर नहीं है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे दरगाह क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़े के ढेर तुरंत हटाए जाएं। साथ ही नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था और सफाई की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि जायरीन और स्थानीय लोगों को स्वच्छ व सुरक्षित माहौल मिल सके।

Exit mobile version