
पिरान कलियर:(जीशान मलिक)दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स में देशभर से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था बदहाल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और दुर्गंध से जायरीनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के बीच जमा गंदगी और जलभराव से मच्छरों के पनपने तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सफाई के लिए लाखों रुपये का ठेका दिया गया है तो नियमित कूड़ा उठान क्यों नहीं हो रहा।जायरीनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने, कूड़ा उठान बढ़ाने और मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। साथ ही सफाई ठेके की निगरानी और कार्यप्रणाली की जांच की मांग भी उठाई गई है।

