Site icon Bhagwa Sanatan Times

पिरान कलियर की बदहाली देख भावुक हुईं समाजसेविका भागेश्वरी, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

पिरान कलियर की बदहाली देख भावुक हुईं समाजसेविका भागेश्वरी, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

रुड़की,भगवा सनातन टाइम्स

समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिला प्रमुख भागेश्वरी (नवोदय नगर) ने 7 जुलाई को पिरान कलियर, रुड़की का दौरा किया। यह दौरा भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता नफिस और क्षेत्रवासियों की लगातार शिकायतों के बाद किया गया, जो बीते कुछ समय से फोन और संदेशों के माध्यम से इलाके की समस्याएं भागेश्वरी तक पहुंचा रहे थे।

भागेश्वरी ने बताया कि जब वह स्थल पर पहुंचीं तो उन्हें वहां की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह ठप नजर आई। क्षेत्र में गंदगी के ढेर, कचरे का खुले में जमा होना और साफ-सफाई का अभाव साफ देखने को मिला। उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की, जिन्होंने बताया कि वर्षों से क्षेत्र में सफाई नाम की कोई व्यवस्था नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पवित्र धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध पिरान कलियर में नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। सट्टा, जुआ, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की उपलब्धता से बच्चों और युवाओं पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

भागेश्वरी ने इस विषय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल से तत्काल कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इस धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए।

बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से रमेश पोखरियाल निशंक से भी विशेष निवेदन किया गया कि वे क्षेत्र में सुधार के लिए सरकारी तंत्र को सक्रिय करें और जनता की समस्याओं का जल्द समाधान करवाएं।

“पिरान कलियर जैसे धार्मिक स्थल की ऐसी स्थिति बेहद दुःखद है। यह केवल क्षेत्र नहीं, हमारी आस्था का केंद्र है। प्रशासन को अब सोचना होगा,” – भागेश्वरी

Exit mobile version