Site icon Bhagwa Sanatan Times

पढ़े-लिखे मोबाइल स्नैचर गैंग का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल झपटमारी की घटनाओं से जनता में फैली दहशत के बीच हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पढ़े-लिखे मोबाइल स्नैचर गैंग का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 31.01.2026 को चेकिंग के दौरान थाना सिडकुल पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के रहने वाले तीन शातिर अभियुक्तों—दीपक, अभिनव और दीपू कुमार—को गिरफ्तार किया, जो सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें से 03 मोबाइल थाना सिडकुल में पंजीकृत अभियोग संख्या 37/2026, 40/2026 व 41/2026 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित हैं, जबकि बरामदगी के आधार पर अभियोगों में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस व 35/106 बीएनएसएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दो ग्रेजुएट और एक मेट्रिक पास बताया गया है, जो सुनसान स्थानों पर राहगीरों से मोबाइल झपटमारी कर क्षेत्र में दहशत फैला रहे थे। पुलिस टीम से थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा, अपर उप निरीक्षक अनिल कुमार, अपर उप निरीक्षक संजय चौहान, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, हेड कांस्टेबल देशराज,  कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल गजेन्द् शामिल रहे |

Exit mobile version