Site icon Bhagwa Sanatan Times

नौकरानी द्वारा की गई चोरी का खुलासा,चोरी की लाखों की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण बरामद:महिला गिरफ्तार

ज्वालापुर:( रागिब नसीम)मनीष चौहान पुत्र रामस्वरूप चौहान निवासी मोहल्ला चौहानान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई थी। कि उनके घर में नौकरानी शशि देवी उर्फ छोटी द्वारा घर में रखी नगदी ₹8,30,000/- तथा 04 जोड़ी बिछुए (चाँदी), 01 जोड़ी पाजेब (चाँदी) एवं 01 अंगूठी (सोने की) चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान रिपोर्टकर्ता के घर में कार्यरत नौकरानी महिला पत्नी निवासी ग्राम गंज, थाना बनियाठेर, तहसील बिलारी, जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0), हाल किरायेदार ऋषिपाल का मकान, राजा गार्डन गेट, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार संदिग्ध पाई गई। पुलिस टीम द्वारा नौकरानी के कमरे पर दबिश दी गई, जहाँ वह मौजूद मिली। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार की तथा बताया कि उसने रिपोर्टकर्ता के पिता को अलमारी में पैसा रखते देखा था और उसी अवसर का लाभ उठाकर चोरी की। उसके किराए के कमरे से ₹2,77,000/- नगद बरामद हुए। शेष राशि के बारे में पूछताछ करने पर अभियुक्ता ने बताया कि बाकी रकम उसने घर के बाहर गली में रेत के नीचे छिपा रखी है।

अभियुक्ता की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा वहाँ से ₹3,47,000/- नगद, 04 जोड़ी बिछुए (सफेद धातु), 01 जोड़ी पाजेब (सफेद धातु) एवं 01 अंगूठी (पीली धातु) बरामद की गई। इस प्रकार कुल ₹6,24,000/- नगद व सोने-चाँदी के आभूषण बरामद किए गए। बरामदी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

Exit mobile version