Site icon Bhagwa Sanatan Times

‘नोएडा निर्माणाधीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के विकास कार्यों का cm योगी ने किया निरीक्षण..

दिल्ली(जीशान मलिक)शनिवार को जनपद गौतमबुद्ध नगर के जेवर में निर्माणाधीन ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया निरीक्षण।तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 29 सितंबर 2024 में पूरा होना था लेकिन समय पर कार्य पूरा नहीं होने के बाद तीन महीने का समय देते हुए दिसंबर 24 में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। जिसके बाद अप्रैल 2025 और बाद में 30 अक्टूबर तक हर हाल में कार्य पूरा कर शुभारंभ का लक्ष्य तय किया गया था। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू ने एयरपोर्ट के शुभारंभ की तिथि 30 अक्टूबर घोषित की थी। लेकिन काम पूरा नहीं होने के चलते इसे टाल दिया गया।

मुख्यमंत्री एक घंटे 10 मिनट बाद हेलीपैड से गाजियाबाद के लिए 12:58 मिनट पर रवाना हो गए।

इस दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री ब्रजेश सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस कमीश्नर लक्ष्मी सिंह, यमुना प्राधिकरण और नियाल के सीईओ राकेश सिंह, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लौकेश एम आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version