Site icon Bhagwa Sanatan Times

नेत्रदान से दो जीवनों में लौटेगी रोशनी: स्वर्गीय राम किशन अग्रवाल की आँखें दान

नेत्रदान से दो जीवनों में लौटेगी रोशनी: स्वर्गीय राम किशन अग्रवाल की आँखें दान

ऋषिकेश,

तिलक रोड निवासी स्वर्गीय राम किशन अग्रवाल (उम्र 94 वर्ष) का हाल ही में निधन हो गया। उनके पुत्र दीन दयाल अग्रवाल ने एक सराहनीय निर्णय लेते हुए अपने दिवंगत पिता की आँखें दान करने का संकल्प लिया। इस पुण्य कार्य की सूचना उन्होंने निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट के आत्मप्रकाश को दी।

सूचना मिलते ही संस्थान की टीम, जिसमें डॉ. रंग और डॉ. मकरेंदु शामिल थे, स्वर्गीय राम किशन अग्रवाल के निवास पर पहुंची और कॉर्निया को सुरक्षित रूप से प्राप्त किया। इस दौरान अरुण कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को जीवन में उजाला मिलेगा, जो अब इस सुंदर संसार को अपनी आंखों से देख सकेंगे। निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट ने अग्रवाल परिवार की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगा।

स्वर्गीय राम किशन अग्रवाल का यह अंतिम उपहार किसी के लिए एक नई जिंदगी की शुरुआत साबित होगा।

Exit mobile version