Site icon Bhagwa Sanatan Times

निक्षय मित्र योजना: टीबी मुक्त भारत की ओर मजबूत कदम

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)महंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘टीबी मुक्त भारत’ में निक्षय मित्र योजना, संकल्प से सिद्धि की ओर मजबूत कदम हैं। उन्होंने कहा कि ‘टीबी मुक्त भारत’ की इस संकल्प यात्रा में दवाओं के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले पोषण की भी महती आवश्यकता है।

“टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट”

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर महंत डॉ. रविंद्र पुरी द्वारा एक भव्य सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टीबी (TB) से संघर्ष कर रहे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य हेतु विशेष पोषण किट वितरित की गई।

“स्वास्थ्य विभाग की टीम को सम्मानित किया गया”

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर, डॉ. विजय शर्मा और एस एम जे एन पी जी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा शामिल थे।

“जागरूकता और सहयोग की आवश्यकता”

प्रो. बत्रा ने कहा कि इस वर्ष विश्व टीबी दिवस की थीम है “हां, हम टीबी को खत्म कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि सरकार, स्वास्थ्य संगठन, डॉक्टर्स और समाज मिलकर जागरूकता, निवेश एवं सहयोग से मिलकर टीबी की इस गंभीर बीमारी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।

Exit mobile version