Site icon Bhagwa Sanatan Times

निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, 237 लाभार्थियों को मिला उपचार

निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, 237 लाभार्थियों को मिला उपचार

हरिद्वार,मनन ढींगरा

29 मार्च 2025: उत्तराखंड सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन सेवा” थीम पर एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास ठाकुर के निर्देशानुसार इन्द्रप्रस्थ वेडिंग पॉइंट, कटारपुर, हरिद्वार में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन हुआ।

शिविर में डॉ. बृजेश कुमार चौबे एवं डॉ. चंचल सिंह द्वारा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित उपचार प्रदान किया गया। फार्मासिस्ट हिमांशु थपलियाल ने दवा वितरण की जिम्मेदारी संभाली, वहीं MPW प्रदीप कुमार और वार्ड बॉय राम कुमार शर्मा ने शिविर में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर के दौरान कुल 237 लाभार्थियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। इस आयोजन का उद्देश्य आमजन तक होम्योपैथिक चिकित्सा की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना था, जिससे लोग प्राकृतिक और सुरक्षित उपचार पद्धति का लाभ उठा सकें।

जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

उत्तराखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस तरह के शिविरों से न केवल स्वास्थ्य सेवाएँ नि:शुल्क प्रदान की जा रही हैं, बल्कि लोगों को होम्योपैथी की प्रभावशीलता के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

Exit mobile version