Site icon Bhagwa Sanatan Times

नाव पलटने से NEET अभ्यर्थी की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

नाव पलटने से NEET अभ्यर्थी की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

लखीमपुर खीरी,सरोज राज

सेमरा बाजार, ढखेरवा-खीरी | मंगलवार, 3 जून 2025पढुआ थाना क्षेत्र के सेमरा बाजार गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास स्थित भगहर ताल में नाव पलटने से 20 वर्षीय युवक मोईन की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक मोईन ग्राम प्रधान मोबीन का पुत्र था और इन दिनों NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह छुट्टियों में घर आया हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोईन और जावेद लकड़ी की एक पुरानी नाव में बैठकर तालाब में घूम रहे थे, तभी अचानक नाव का एक हिस्सा फट गया। नाव का संतुलन बिगड़ते ही दोनों युवक पानी में डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और रमियाबेहड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मोईन को मृत घोषित कर दिया, जबकि जावेद की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मोईन की असमय मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। परिवार और ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है।

Exit mobile version