Site icon Bhagwa Sanatan Times

“नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक औषधियों की अवैध खरीद-फरोख्त पर कार्रवाई”

हरिद्वार:(जीशान मलिक)अपर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में उप औषधि नियंत्रक द्वारा जनपद में नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक औषधियों की अवैध खरीद-फरोख्त पर प्रभावी रोकथाम हेतु एक क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है।

“क्विक रिस्पॉन्स टीम की कार्रवाई…

QRT द्वारा सलेमपुर एवं लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी में सघन निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर NDPS अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधित कोई भी औषधि नहीं पाई गई। अभियान के अंतर्गत कुल 10 औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की गई।जिनमें से 07 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए तथा 01 दुकान की क्रय-विक्रय गतिविधियों पर रोक लगाई गई।

“औषधि विक्रेताओं को हिदायत…

तत्पश्चात टीम द्वारा सभी औषधि विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी गई कि नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक औषधियों का विक्रय केवल वैध चिकित्सकीय पर्चे पर ही किया जाए तथा पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में किसी भी प्रकार की दवा का विक्रय न किया जाए।

“टीम में शामिल अधिकारी…

अनीता भारती, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, हरिश सिंह,औषधि निरीक्षक, हरिद्वार,सुश्री मेघा, औषधि निरीक्षक,ऋषभ धामा, औषधि निरीक्षक,हार्दिक भट्ट, औषधि निरीक्षक,विनोद जगूड़ी, औषधि निरीक्षक देहरादून आदि शामिल रहे।

Exit mobile version