Site icon Bhagwa Sanatan Times

नानकमत्ता डैम में डूबे युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

उधमसिंहनगर:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)नानकमत्ता डैम में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी देवपुरा के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ टीम ने उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया और शव को बरामद किया। इसके बाद शव को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Exit mobile version