Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार प्रेम नगर आश्रम के पास डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद….

 

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)DDMA द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया की प्रेम नगर आश्रम के पास गंगा नदी में एक युवक डूब गया है, जिसमें SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF की टीम एडिशनल उप निरीक्षक परविंदर धस्माना के नेतृत्व में आवश्यक डीप डाइविंग रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर संभावित स्थानों पर लगातार सर्च अभियान चलाया जिसकी सर्चिंग लगातार जारी थी।

आपको बताते चले कि आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को पुनःSDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया व कड़ी सर्चिंग के दौरान उक्त युवक के शव को गंगा नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक व्यक्ति का नाम पता:– रोनिक शर्मा उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश।

Exit mobile version