Site icon Bhagwa Sanatan Times

नबी पाक वे इस्लाम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप: नाजिया इलाही के खिलाफ रानीपुर थाने में तहरीर,ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

हरिद्वार:(जीशान मलिक) सोशल मीडिया पर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद स.अ.व. के खिलाफ कथित अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी के मामले में रानीपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है। शिकायत में कोलकाता, पश्चिम बंगाल निवासी नाजिया इलाही नामक महिला पर आरोप लगाया गया है।

“तहरीर में क्या लिखा है”

प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर को दी गई तहरीर में प्रार्थीगण ने खुद को मुस्लिम समुदाय का बताया है। तहरीर के अनुसार, प्रार्थीगण ने इंस्टाग्राम व फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा कि नाजिया इलाही आए दिन पैगंबर मुहम्मद स.अ.व. को संबोधित करते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग कर वीडियो बनाकर अपलोड करती है।तहरीर में एक कथित वीडियो का हवाला देते हुए लिखा गया है कि वीडियो में कहा गया – _”मेरा मन करता है मैं पूरे मुस्लिम समाज के लोगों को कैंची से काट दूं” यह भी कहा गया – “अगर मैं मुख्यमंत्री बन जाऊं तो सारी मस्जिद व मदरसे तुड़वा दूंगी”

यह तहरीर सलेमपुर निवासी अबरार अली, अब्दुल करीम की ओर से मुस्लिम समुदाय के अन्य लोगों के साथ मिलकर दी गई है।शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की भी मांग की गई है। उनका कहना है कि इस तरह के कृत्य से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है, इसलिए मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई जरूरी है।रानीपुर कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version