Site icon Bhagwa Sanatan Times

“देहरादून में आतंकवाद के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन, पीएम को सौंपा गया ज्ञापन”

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बुद्धचौक पर आज सुबह 10:30 बजे शिवसेना के बैनर तले आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रमुख कुलभूषण राणा ने किया, जबकि संचालन देहरादून महानगर प्रमुख कमल शर्मा ने किया।

प्रदर्शन के दौरान आतंकवाद का पुतला दहन किया गया और उसके पश्चात शिवसैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में श्रीनगर के बहलगांव में हुई कथित आतंकी घटना का हवाला देते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

जिला प्रमुख कुलभूषण राणा ने बताया कि “जिस तरह से श्रीनगर में हिंदुओं को निशाना बनाकर हमला किया गया, यह बेहद चिंताजनक है। केवल हिंदू पहचान के आधार पर लोगों के हाथों में कलावा देखकर उन्हें गोली मारी गई, उनसे जबरन कलमा पढ़वाया गया और जो नहीं पढ़ सका, उसे मार दिया गया। यहां तक कि पुष्टि के लिए लोगों के कपड़े तक उतरवाए गए। अगर आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, तो फिर यह क्या है?”शिवसेना ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से इस पर कठोर कदम उठाने की मांग की है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उप प्रमुख सौरभ नेगी, जिला उप प्रमुख मुकेश कुमार रावत, जिला संगठन सचिव सिद्धेश राणा, जिला सचिव सूरज रावत व नितिन रावत, जिला मीडिया सचिव जितेंद्र राघव, जिला कार्यालय सचिव आशीष तमता, घड़ी कैंट विधानसभा प्रमुख रोहित राजपूत, रंजन, विशाल थापा, अभिषेक समेत अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version