Site icon Bhagwa Sanatan Times

देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

दिल्ली:(ज़ीशान मलिक)आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। जिसमें लोग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं। राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ में सुबह 5 बजे दरगाह का ‘जन्नती दरवाजा’ खोला गया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि यह दिन चारों ओर भाईचारे और सद्भावना को और अधिक बढ़ाए।

“प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा है, “ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। कामना है कि यह दिन चारों ओर भाईचारे और सद्भावना को और अधिक बढ़ाए। सभी लोग सुखी और स्वस्थ रहें।”

“ईद-उल-फितर का महत्व…

ईद-उल-फितर का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो रमजान के महीने के अंत का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर ईद की नमाज अदा करते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

Exit mobile version