Site icon Bhagwa Sanatan Times

देशभक्ति के रंगों में रंगा भारत, 79वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने लाल किले पर फहराया झंडा

नई दिल्ली:(जीशान मलिक)भारत आज शुक्रवार को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश को संबोधित किया. इस बार का स्वतंत्रता दिवस कुछ खास है क्योंकि इस बार इसका विषय ‘नया भारत’ रखा गया है. वहीं देश के संबोधन में आज ऑपरेशन सिंदूर का भी जश्न मनाया गया. पीएम मोदी ने देशवासियों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं. आपको बता दे कि भारत को आज से 79 साल पहले आजादी मिली थी.

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों को किया सलाम

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत के साथ ही देश को नागरिकों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत के साथ ऑपरेशन सिंदूर में अपना शौर्य और पराक्रम दिखाने वाले भारतीय सेना के जांबाजों को बधाई दी।

आपदा प्रभावित लोगों के प्रति पीएम ने जताई संभावना

मैं 79वें स्वतंत्रता दिवस के लिए लाल किले पर एकत्रित लोगों में ‘लघु भारत’ देख रहा हूं.पिछले कुछ दिनों से हम प्राकृतिक आपदाओं, भूस्खलन, बादल फटने और कई अन्य आपदाओं का सामना कर रहे हैं.हमारी संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं।: PM मोदी

Exit mobile version