Site icon Bhagwa Sanatan Times

दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए दो स्थान तय, बिना अनुमति बिक्री पर रोक

अल्मोड़ा:(जीशान मलिक) दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन ने नगर क्षेत्र में आतिशबाजी और पटाखों की बिक्री के लिए स्थल निर्धारित कर दिए हैं।शांति और जनसुरक्षा को देखते हुए बिक्री के लिए एडम्स बालिका इंटर कॉलेज का खेल मैदान और एसएसजे विश्वविद्यालय परिसर का सिमकनी मैदान तय किया गया है। यहां 5 नवंबर से 9 नवंबर 2026 तक पटाखों की बिक्री हो सकेगी।

व्यापारी निर्धारित प्रारूप में आवेदन, आधार कार्ड, नोटरी शपथ पत्र, निर्धारित लेखाशीर्षक 0070601030100 में जमा धनराशि की रसीद और पासपोर्ट फोटो के साथ उप जिलाधिकारी सदर, अल्मोड़ा कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। विस्फोटक अधिनियम 2008 के नियम 84 के तहत कुल 40 अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे।दुकानों का आवंटन 4 नवंबर को दोपहर 2 बजे नगर निगम सभागार में लॉटरी के माध्यम से सहायक नगर आयुक्त की मौजूदगी में किया जाएगा। शेष लाइसेंस धारकों को एडम्स खेल मैदान में दुकानें दी जाएंगी।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को निर्देश दिए गए हैं कि तय स्थानों के अलावा नगर क्षेत्र में कहीं भी पटाखों की बिक्री, भंडारण और प्रदर्शनी न होने दी जाए।

Exit mobile version