Site icon Bhagwa Sanatan Times

दिल्ली से गोला जा रही रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर ही मौत 

लखीमपुर:(सरोज राज)25 अगस्त की सुबह उस वक्त चीक पुकार मच गई जब एक रोडवेज बस ने एक व्यक्ति को कुचल दिया।लखीमपुर मैगलगंज रोड़ बेहजम चौराहे पर हुई घटना सुबह अपने घर से ड्यूटी जा रहे व्यक्ति को रोडवेज सब ने मारी जोरदार टक्कर। व्यक्ति रोहित वर्मा की हुई मौके पर ही मौत।

मिली जानकारी के अनुसार रोहित वर्मा निवासी मिर्जापुर हरदोई प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता था। 25 सितंबर की सुबह युवक अपने घर से डियूटी के लिए जा रहा था। जैसे ही वो लखीमपुर मैगलगंज रोड़ बेहजम चौराहे पर पहुंचा तो सामने से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भयानक थी कि व्यक्ति रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

Exit mobile version