Site icon Bhagwa Sanatan Times

सुबह सुबह सड़क हादसे का शिकार हुआ स्कूटी सवार,मौके पर मौत: मची चीख पुकार

हरिद्वार:(अजय नामदेव)क्षेत्र के जमालपुर कलां गांव में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।झंडा चौक निवासी विजय कुमार प्रजापति की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विजय की शादी मात्र दो महीने बाद होनी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस एजेंसी के पास स्कूटी सवार विजय को एक दिल्ली नंबर की कार ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौका पाकर फरार। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version