Site icon Bhagwa Sanatan Times

थाना डालनवाला में लगे 13 आधुनिक सायरन, आपदा प्रबंधन को मिली नई ताकत

देहरादून:(अंशुल बसनेत)थाना डालनवाला परिसर में शनिवार को 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का लोकार्पण किया गया। इन सायरनों की स्थापना से राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता और अधिक मजबूत होगी। आपदा की स्थिति में यह सायरन दूरस्थ क्षेत्रों तक अलर्ट संदेश पहुंचाने में सक्षम होंगे, जिससे राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों, उत्तराखंड पीसीएस एसोसिएशन तथा उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में सहायता राशि का चैक भेंट किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, प्रेम चंद अग्रवाल, सविता हरबंस कपूर और उमेश शर्मा काऊ सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version