Site icon Bhagwa Sanatan Times

“थानाध्यक्ष पिरान कलियर द्वारा आगामी कांवड मेला को लेकर SPO और होटल ढाबा व्यवसाहियों के साथ की गई बैठक”

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)थानाध्यक्ष पिरान कलियर की अध्यक्षता मे श्रावण माह कांवड मेला 2025 हेतु नियुक्त समस्त एस0पी0ओ0 की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे थानाध्यक्ष द्वारा कांवड मेले मे नियुक्त किये गये सभी एस0पी0ओ0 को आपसी समन्वय स्थापित कर कांवड मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गये ।

साथ ही साथ आगामी कांवड मेला के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत ईमलीखेडा,बेडपुर,माजरी,हकिमपुर तुर्रा,धनौरी व आस- पास के कांवड रोड पर लगाने वाले होटल ढाबा व्यवसाहियों के साथ चौकी ईमलीखेडा व धनौरी में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में थानाध्यक्ष द्वारा आगामी कांवड मेला को शान्ति पूर्ण सकुशल सम्पन्न कराया जाए।

इस दौराने मेला होटल ढाबा व्यवसायी का बेनर लगाने व उसमे होटल व्यवसायी का नाम मोबाईल नम्बर तथा रेट लिस्ट अंकित कराने एवं शासन/प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो से अवगत कराया गया, साथ ही मेले को सकुशल सम्पन्न कराने तथा मेले के अवसर पर असामाजिक तत्वो द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गयी।

Exit mobile version