पिरान कलियर:(जीशान मलिक) आगामी कांवड़ मेला 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पिरान कलियर थाना परिसर में टैम्पो ट्रैवल्स एवं ई-रिक्शा संचालकों के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर कमल मोहन भण्डारी ने की। इस दौरान उन्होंने सभी वाहन संचालकों से कांवड़ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।बैठक में आगामी कांवड़ मेले को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही वाहन संचालकों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए, ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। सभी संचालकों ने पुलिस-जन सहयोग की भावना के साथ कांवड़ यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने का आश्वासन दिया।
गोष्ठी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट सहित अन्य बीट पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

